यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में उपचुनावों की तारीखों का ऐलान, 8 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसके बाद अब चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में उपचुनावों का भी ऐलान कर दिया। इन सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग है, जबकि 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल के साथ इसका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिन इलाकों में चुनाव हैं, वहां पर आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

ec

कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था, जिस वजह से यूपी की मौनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई। वहां पर अब चुनाव आयोग ने उपचुनाव का ऐलान किया है। इसके अलावा ओडिशा के पदमपुर, राजस्थान के सरदारशहर, बिहार के कुढ़नी, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और यूपी की रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।

ये है पूरा शेड्यूल
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 10 नवंबर 2022
नामांकन की आखिरी तारीख- 17 नवंबर 2022
नामांकन वापसी की अंतिम तारीख- 21 नवंबर 2022
मतदान की तारीख- 5 दिसंबर 2022
मतगणना की तारीख- 8 दिसंबर 2022

आजम खान की सदस्यता हुई थी रद्द
आपको बता दें कि हाल ही में हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खान को तीन साल की सजा सुनाई। उन्होंने ऊपरी अदालत में इस फैसले को चुनौती दी है। इस फैसले के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आजम खान की विधायकी खत्म कर दी। जिस वजह से अब रामपुर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इससे पहले आजम खान रामपुर लोकसभा सीट से सांसद थे, लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। बाद में उपचुनाव हुए और वो सीट बीजेपी के पास चली गई।

हिमाचल-गुजरात में कब चुनाव?
हिमाचल में इस बार एक चरण में चुनाव हो रहा, जिसके तहत 12 नवंबर को वोटिंग होगी, तो वहीं दूसरी ओर गुजरात में दो चरणों में मतदान होंगे। वहां पर एक और 5 दिसंबर को वोटिंग है। दोनों राज्यों का रिजल्ट 8 दिसंबर को आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+