बढ़ेगी चुनाव खर्च की सीमा, निर्वाचन आयोग ने गठित की कमेटी
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने एक कमेटी का गठन किया है जो मौजूदा समय में लागत और अन्य कारकों को देखते हुए उम्मीदवारों की खर्च सीमा संबंधित मुद्दों की जांच करेगी। काफी समय से चुनाव खर्च को बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

दरअसल COVID-19 को ध्यान में रखते हुए 19 अक्टूबर को कानून और न्याय मंत्रालय ने चुनाव नियमों के 1990 के नियम 90 में संशोधन को अधिसूचित किया है। इसके तहत मौजूदा समय की चुनाव खर्च की सीमा को 10% बढ़ा दिया गया है। इसी को लेकर चुनाव आयोग ने कमेटी का गठन किया है। आयोग ने बताया कि यह वृद्धि वर्तमान चुनावों से ही लागू होगी।












Click it and Unblock the Notifications