पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत पर EC ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- मैदान कोई भी जीत हमारी
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज करवाई है। खेल के मैदान पर पाकिस्तान को धूल चटाने वाली भारतीय टीम की जीत का जश्न जोर-शोर से मनाया जा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है है जब भारत की मैच में जीत पर भारतीय चुनाव ने प्रतिक्रिया दी है।
एशिया कप जीतते ही भारतीय चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भारतीय टीम की एशिया कप के साथ एक फोटो शेयर कर बधाई दी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं ने भी बधाई दी है। भारत की जीत पर लखनऊ समेत अन्य जिलों में लोग सड़कों पर उतर आए और आतिशबाजी जमकर जश्न मनाते नजर आए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय क्रिकेट टीम को उनकी शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उन्होंने लिखा, "मैदान' कोई भी हो, विजय सदा भारत की ही होगी... भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का हार्दिक अभिनंदन! जय हिंद।"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी टीम को बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "हम तब भी जीते थे, हम आज भी जीते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 एशिया कप का फाइनल मुकाबला जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! हमें आप पर गर्व है। जय हिंद!"'
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा, "जय भारत- विजय भारत! भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 में ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! पाकिस्तान पर शानदार विजय प्राप्त कर आप सभी ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।" मौर्य ने आगे कहा, "समस्त देशवासियों को आपकी इस अद्भुत उपलब्धि पर अपार गर्व है।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी बधाई दी ।












Click it and Unblock the Notifications