बिहार में चुनाव आयोग ने भाजपा के 2 विज्ञापनों पर लगाया प्रतिबंध
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के अखबार में दो प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है। चुनावी माहौल में पार्टियों के चुनाव प्रचार पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अख्तियार किया है।

बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त अजय नाइक ने सख्त शब्दों में कहा कि भाजपा के दो विवादित चुनाव प्रचार को वापस लिया जाए और इसे किसी भी अखबार में छपने नहीं दिया जाए।
चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव खत्म होने तक इस तरह के प्रचार को किसी भी अखबार में छपने से पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। जिन दो चुनाव प्रचार पर चुनाव आयोग ने कैची चलायी है वो वोटो की खेती और दलितों के आरक्षण को छीनने के विज्ञापन हैं।
दो चुनाव प्रचार में से एक में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को दलित की प्लेट को खींचते हुए दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि ये नेता दलितों का आरक्षण छीनकर अल्पसंख्यकों को देना चाह रहे हैं।
जबकि दूसरे प्रचार में दिखाया गया है कि आरजेडी, जदयू और कांग्रेस वोटों की खेती कर रही हैं। ये लोग एक धर्म विशेष के लोगों से वोट की अपील कर आतंकियों को बढ़ावा देते हुए दिखाये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications