चुनाव आयोग आज गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की करेगा घोषणा
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज चुनाव आयोग करेगा घोषणा। इससे पहले चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का कर चुका है ऐलान, उस वक्त गुजरात में चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं किए जाने की वजह से आयोग पर सवाल खड़े हुए थे। पिछले हफ्ते कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा था कि गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं करके आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी की इस बात की आजादी दे दी है कि वह अपनी आखिरी रैली के बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा करे। इस रैली में पीएम मोदी लोगों को लुभाने के लिए कुछ घोषणा कर सकते हैं।

कांग्रेस ने एनडीए सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने चुनाव आयोग पर गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं करने का दबाव बनाया था, ताकि पीएम अपनी रैली के दौरान लोगों को लुभाने वाली किसी योजना का ऐलान कर सके। आपको बता दें कि गुजरात चुनाव में इस बार कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने सामने हैं। आम आदमी पार्टी पहली बार गुजरात के चुनाव में अपना हाथ आजमाएगी।
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं, जिसमें से मौजूदा समय में भाजपा के पास कुल 118 विधायक है, कांग्रेस के पास 42 सीटें जबकि एनसीपी के पास 2, व जदयू के पास एक सीट है। वहीं चुनाव की तारीखों से पहले भाजपा को दो बड़े झटके लगे हैं। पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल ने भाजपा पर एक करोड़ रुपए की घूस देने का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। यही नहीं उनके बाद निखिल सवानी ने भी पार्टी पर संगीन आरोप लगाते हुए छोड़ दी। दोनों ही नेता हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे और वह पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के करीबी थे।












Click it and Unblock the Notifications