'छोटी पार्टियों' पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 86 को लिस्ट से हटाया, 253 निष्क्रिय घोषित

नई दिल्ली, 14 सितंबर: चुनाव आयोग ने 'छोटी पार्टियों' पर बड़ी कार्रवाई की है, जिसके तहत 86 पंजीकृत पार्टियों को लिस्ट से हटा दिया गया है। इसके अलावा 253 पार्टियों को निष्क्रिय घोषित करने का आदेश आयोग ने जारी किया। ये पार्टियां बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से संबंधित हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक उन्होंने फिजिकली इन पार्टियों की जांच की थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।

political

मामले में चुनाव आयोग ने कहा कि 253 पार्टियों को निष्क्रिय घोषित कर दिया गया है, क्योंकि उन्होंने आयोग के पत्र या नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसके अलावा उन्होंने 2014, 2019 का लोकसभा चुनाव या फिर राज्य का विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ा। इस लिस्ट में शामिल 14 पार्टियां तमिलनाडु, 34 उत्तर प्रदेश, 33 दिल्ली, 9 तेलंगाना और 6 कर्नाटक से हैं। वहीं 86 पार्टियों को डिलिस्ट किया गया है। जब आयोग ने इनकी फिजिकल जांच की तो ये मौजूद नहीं मिलीं। चुनाव आयोग ने 25 मई के बाद अब तक कुल 537 दलों के खिलाफ कार्रवाई की है।

चुनाव आयोग ने कहा कि निष्क्रिय घोषित 253 पार्टियों ने वैधानिक नियमों का पालन नहीं किया। ये प्रक्रिया अभी भी जारी है। ऐसे में वो चुनाव चिह्न आदेश 1968 के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होंगी। आम भाषा में कहें तो वो अब अपने चुनाव चिह्न पर उम्मीदवार नहीं उतार सकती हैं। आयोग के मुताबिक 253 पार्टियों में से 66 ने अपने उम्मीदवारों के लिए एक समान चुनाव चिह्न के लिए आवेदन किया था, लेकिन संबंधित चुनाव नहीं लड़ा।

आयोग ने कहा कि ये राजनीतिक दल पंजीकरण तो करवा लेते हैं, लेकिन उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारते। ये वास्तव में चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दलों की भीड़ को भी बढ़ाते हैं, जिससे मतदाता भ्रमित होते हैं, ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+