फेज 6: मोदी ने जिस शख्स को दिया पहली बार टिकट, वो हैं अकूत संपत्ति के मालिक, मां हैं देश की सबसे अमीर महिला

Naveen Jindal Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के तहत छठे चरण के लिए 25 मई को वोटिंग होने जा रही है। इस चरण में हरियाणा बिहार, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कुल 57 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।

वोटिंग से पहले हर कोई अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा उम्मीदवार की संपत्ति के बारे में जानना चाहता है। छठे चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार भाजपा के नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल हैं। ये हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ये हरियाण के भी सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।

Naveen Jindal Net Worth

नवीन जिंदल हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। नवीन जिंदल मार्च में भाजपा में शामिल हुए और कुछ दिनों बाद पार्टी ने उन्हें कुरुक्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भाजपा ने नवीन जिंदल को पहली बार लोकसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। अब वो अपनी संपत्ति को लेकर सुर्खियों में हैं।

Naveen Jindal Assets: नवीन जिंदल की संपत्ति?

  • 54 वर्षीय उद्योगपति नवीन जिंदल देश के अरबपति बिजनेसमैन में से एक हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक नवीन जिंदल की कुल संपत्ति 1241 करोड़ से ज्यादा है।
  • नवीन जिंदल की कुल चल संपत्ति 12,30,41,87,000 रुपये है। वहीं उनकी कुल अचल संपत्ति 11,05,81,000 रुपये है।
  • नवीन जिंदल द्वारा दायर चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी पत्नी शालू जिंदल के पास 19.8 किलोग्राम से अधिक सोने के गहने और अन्य कीमती सामान हैं, जिनकी कुल कीमत 41.11 करोड़ रुपये है।
Naveen Jindal Net Worth
  • नवीन और उनकी पत्नी और हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के तहत उनकी कुल चल संपत्ति 1,230 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं इसमें से नवीन के पास 886.73 करोड़ रुपये और शालू जिंदल के लिए 114.61 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं हिंदू अविभाजित परिवार यानी एचयूएफ के तहत 229.06 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  • नवीन जिंदल ने पिछले कुछ सालों में लगातार अपनी संपत्ति में इजाफा किया है। 2018-19 के आयकर रिटर्न के मुताबिक, नवीन जिंदल ने अपनी कुल आय 11.23 करोड़ रुपये घोषित की थी, जो 2022-23 में बढ़कर 74.83 करोड़ रुपये हो गई।
  • इन सभी संपत्तियों के बावजूद नवीन और उनकी पत्नी के नाम पर कोई गाड़ी रजिस्टर नहीं है।
Naveen Jindal Net Worth

Savitri Jindal Net Worth: नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल हैं, देश की सबसे अमीर महिला

  • नवीन जिंदल की मां और जिंदल समूह (O.P Jindal Group) की अध्यक्ष (चेयरपर्सन) सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। सावित्री जिंदल सिर्फ देश की सबसे अमीर महिला ही नहीं, बल्कि भारत की चौथी सबसे अमीर अमीर व्यक्ति हैं। हालांकि एक साल पहले वह छठे स्थान पर थीं। सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 33.5 अरब डॉलर है।
  • सावित्री जिंदल भी लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। इससे पहले सावित्री जिंदल लगभग दो दशकों से कांग्रेस में थीं।
  • सावित्री अपने पति ओपी जिंदल की मृत्यु के बाद राजनीति में शामिल हो गई थीं। नवीन जिंदल के बड़े भाई सज्जन जिंदल जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन हैं।
  • जिंदल ग्रुप आज भारत समेत दुनियाभर में स्टील, एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट, निवेश और पेंट सेक्टर में काम करता है।
Savitri Jindal

Naveen Jindal Case: नवीन जिंदल पर कितने आपराधिक केस?

नवीन जिंदल के चुनावी हलफनामे के मुताबिक वर्तमान में उन पर छह मामले हैं। उन पर अपनी कंपनियों को कोयला खदान आवंटन में अनुचित प्राथमिकताएं दिलाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा नवीन जिंदल पर 2012 में कोलगेट घोटाले में भी शामिल होने का भी आरोप है। इसके अलावा, जिंदल के खिलाफ सीबीआई द्वारा तीन और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीन अन्य एफआईआर दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+