एकनाथ गायकवाड़ बने मुंबई कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष, मिलिंद देवड़ा की लेंगे जगह

नई दिल्ली। एकनाथ गायकवाड़ को कांग्रेस मुंबई इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। गायकवाड़ मिलिंद देवड़ा की जगह लेंगे, जिन्होने लोकसभा चुनाव में हार के बाद मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। केसी वेणुगोपाल ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। कुछ दिन पहले गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, जिसके बाद उनको पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Eknath Gaikwad

एकनाथ गायकवाड़ पूर्व सांसद हैं और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस के दलित चेहरे के रूप में जाना जाता है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद संगठन में काफी हलचल देखने को मिली थी और सैकड़ों पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था। मिलिंद देवड़ा ने भी इस्तीफा दिया था। यहां तक कि चुनाव के समय कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सोनिया गांधी को अतंरिम अध्यक्ष बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+