दीपक तलवार एविएशन सौदा मामले में ED ने एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल को भेजा समन

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने दीपक तलवार अवैध विमानन सौदा मामले में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल को समन भेजा है। एनसीपी नेता को समन भेजकर एजेंसी ने 6 जून तक पेश होने के लिए कहा है। प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। ये मामला भारतीय विमानन सेवा एयर इंडिया के घाटे से संबंधित है।

ED summons Praful Patel in the Deepak Talwar illicit aviation deals case

इसके पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने निचली अदालत में दीपक तलवार के खिलाफ एक आरोप-पत्र दायर किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया था कि तलवार ने विदेशी निजी एयरलाइनों के पक्ष में वार्ता के लिये कथित तौर पर बिचौलिये का काम किया जिससे राष्ट्रीय विमानन सेवा एयर इंडिया को नुकसान हुआ। एविएशन घोटाले को लेकर जो चार्जशीट दायर की गई थी उसमें प्रफुल्ल पटेल का भी नाम था।

इस आरोपपत्र में कहा गया था कि प्रफुल्ल पटेल ने बिचौलिए दीपक तलवार को विशेष छूट दी हुई थी। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की एक अदालत को बताया था कि दीपक तलवार पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल का करीबी मित्र है। ईडी ने कहा था कि दीपक तलवार प्रफुल्ल पटेल के नियमित संपर्क में भी था। जांच एजेंसी ने अदालत में ये भी कहा था कि उनके पास दीपक तलवार और प्रफुल्ल पटेल के बीच ई-मेल के जरिए हुए बातचीत के सबूत हैं।

आरोपपत्र में भी एनसीपी नेता का नाम

जांच एजेंसी ने बताया था कि तीन विदेशी एयरलाइनों के लिए अनुकूल यातायात अधिकार हासिल करने के बदले में, तलवार को 2008-09 के दौरान 272 करोड़ रुपए मिले थे। दीपक तलवार पर अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार पर शिकंजा कसते हुए आयकर विभाग ने 11 मामले दर्ज किये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+