नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली सहित कई जगहों पर ED की छापेमारी

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नेशनल हेराल्ड के दिल्ली दफ्तर पर ED का छापा

नई दिल्ली, 02 अगस्त: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार अपनी जांच को रफ्तार दे रहा है। इसी के तहत मंगलवार को ईडी की टीम ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली और अन्य स्थानों पर कई स्थानों पर छापेमारी की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) 12 जगहों पर छापेमारी की गई।

National Herald case

जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने दिल्ली में नेशनल हेराल्ड के ऑफिस में तलाशी ली। बताया जा रहा है कि एजेंसी के अफसर नेशनल हेराल्ड के ऑफिस पहुंचे और सर्च ऑपरेशन चलाया। इससे पहले इस केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी कई दौर की पूछताछ हो चुकी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली में कई जगहों पर ईडी की छापेमारी चली। केंद्रीय एजेंसी ने यह कार्रवाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के कुछ दिनों बाद में की है। नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब ईडी एक्शन में नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक अखबार के दफ्तर सहित लगभग 12 ठिकानों पर जांच एजेंसी की छापेमारी चली। आपको बता दें कि पिछले महीने ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से तीन दिनों तक ईडी ने कई दौर की पूछताछ की थी, जिसमें लगभग 100 से ज्यादा सवाल पूछे थे। वहीं उससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भी पांच दिनों तक लगातार पूछताछ की गई थी, जिसमें उनसे करीब 150 से ज्यादा प्रश्न पूछे गए थे।

बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच से संबंधित है, जो लगभग नौ महीने पहले एक निचली अदालत द्वारा एक निजी अपराधी के आधार पर की गई आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लेने के बाद दर्ज किया गया था। भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने 2013 में शिकायत दर्ज कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+