ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी किया केस दर्ज

नई दिल्‍ली, 02 सितंबर। जालसाज सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ पुलिस की क्राइम ब्रांच के बाद अब प्रवर्तन निर्देशालय (ई़डी) ने उनके खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। पहले अपराध शाखा ने जेल में बंद रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी जापना सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। अब ईडी ने रोहिणी जेल से उगाही के मामले में गिरफ्तार जालसाज सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ शाखा द्वारा दर्ज मामले के आधार पर नया मामला दर्ज किया है।

Recommended Video

    शातिर ठग Sukesh Chandrashekhar के खिलाफ FIR में कई बड़े खुलासे | वनइंडिया हिंदी
    ed

    मनी लान्ड्रिंग का केस चंद्रशेखर और दीपक रामदानी और प्रदीप रामदानी और अन्‍य के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये केस शिविंदर मोहन सिंह की पत्‍नी अदिति सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। ईडी ने ये केस दिल्‍ली में दर्ज करवाई गई एफआईआर के आधार पर दर्ज की है।

    बता दें रैनबैक्सी के दूसरे पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति ने शाखा में दो सौ करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। अपराध शाखा ने खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और आपराधिक षड़यंत्र रचने का एक और रिपोर्ट दर्ज की थी।

    गौरतलब है कि मालविंदर और शिविंदर सिंह के खिलाफ रेलिगेयर फिनवेस्ट और रेलिगेयर इंटरप्राइज ने 2397 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप है। दोनों भाइयों को वर्ष 2019 में आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। अक्तूबर 2019 से दोनों भाई तिहाड़ जेल में बंद हैं।

    शिविंदर की पत्नी अदिति की शिकायत पर स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया था और रोहिणी जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को अरेस्‍ट कर लिया था पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किए थे। क्‍योंकि अदिति ने पुलिस को बताया था कि जून 2020 में उसके पास एक कॉल आया था। कॉल करने वाले शख्‍स ने खुद को मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर उनके पति को जमानत दिलाने में मदद का झांसा दिया था।
    शिविंदर की पत्‍नी अदिति ने आरोप लगाया कि अदिति से दो सौ करोड़ रुपये ठग लिए थे। इसके कुछ समय बाद स्पेशल सेल से आर्थिक अपराध शाखा को ये केस ट्रांसफर कर दिया गया था।

    वहीं अब मालविंदर की पत्नी जापना सिंह ने शिकायत की थी कि उससे चार करोड़ की ठगी की गई। उसने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि सात अगस्त को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने जेल में उसके पति की सुरक्षा और जमानत दिलाने के बदले में पैसे की मांग की और उसने हांगकांग के एक खाते में पूरा रुपया ट्रांसफर करने के लिए कहा था। इसके बाद उन्‍होंने हांगकांग के खाते में चार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+