पुष्पा-RRR जैसी फिल्म बनाने वाली Lyca प्रोडक्शंस के परिसरों पर ED का छापा, तलाशी जारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने मंगलवार को पोन्नियिन सेल्वन फिल्म मेकर्स लाइका प्रोडक्शंस (Lyca Production) के परिसरों पर छापा मारा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने मंगलवार को चेन्नई स्थित लाइका प्रोडक्शंस (Lyca Production) के परिसरों पर छापेमारी की। यह वही प्रोडक्शन कंपनी है, जिसने आरआरआर, पुष्पा और पोन्नियिन सेल्वन फिल्में बनाई है। टी नगर, अडयार और कारापक्कम सहित 8 स्थानों पर तलाशी चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी का छापा एलवाईसीए के खिलाफ फेमा (FEMA) के आरोप से संबंधित बताया जा रहा है, जिसके पास लाइका मोबाइल सहित कई ब्रांड भी हैं। पीएमएलए चार्ज भी जोड़ा गया है। लाइका ने बॉक्स-ऑफिस पर हिट फिल्में पोन्नियिन सेलवन 1 और 2 दी है। मीडिया रिपोटस की मानें तो लाइका प्रोडक्शंस की स्थापना 2014 में सुबास्करन अलीराजाह द्वारा की गई थी।
2 मई को 21 स्थानों पर हुई थी ईडी की कार्रवाई
इससे पहले ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, करण ए चनाना और अन्य के संबंध में दिल्ली और गुरुग्राम में 21 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था।
ईडी द्वारा 2 मई को तलाशी ली गई थी, जिसमें 1.01 करोड़ रुपए कैश और विभिन्न आपत्तिजनक साक्ष्य जब्त किए गए थे, जो शेल कंपनियों, आवास प्रविष्टियों, धोखाधड़ी और धोखाधड़ी के माध्यम से ऋण राशि को डायवर्ट करने के लिए आरोपी संस्था के तौर-तरीकों को दर्शाता है। शेयरों में हेरफेर, आधिकारिक बयान का उल्लेख करता है।












Click it and Unblock the Notifications