प्रफुल्ल पटेल और दाऊद इब्राहिम के खास गुर्गे 'मिर्ची' के बीच हुई थी लैंड डील?, जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल से जुड़ी हुई है, ईडी को शक है कि प्रफुल्ल पटेल की अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के एक सहयोगी के साथ फाइनैंशल और लैंड डील हुई थी, वो इस मामले में जांच कर रही है, सूत्रों के मुताबिक ED को शक है कि एनसीपी नेता की फैमिली की ओर से प्रमोटेड कंपनी मिलेनियम डिवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और 'मिर्ची' के नाम से कुख्यात दिवंगत इकबाल मेमन के बीच फाइनैंशल डील हुई थी।

प्रफुल्ल पटेल और दाऊद इब्राहिम के खास गुर्गे के साथ हुई थी लैंड डील?
इस डील के तहत 'मिर्ची' की ओर से पटेल फैमिली की कंपनी को एक प्लॉट दिया गया था, यह प्लॉट वर्ली में नेहरू प्लैनेटेरियम के सामने प्राइम लोकेशन पर मौजूद है, इसी प्लॉट पर मिलेनियम डिवेलपर्स ने 15 मंजिला कमर्शियल और रेजिडेंशल इमारत का निर्माण किया है, जिसका नाम सीजे रखा गया है।

11 जगहों पर छापेमारी
ईडी ने इस मामले में 11 जगहों पर छापेमारी की है और 18 लोगों से पूछताछ की है, इस दौरान कुछ दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं, जिसके तहत ये बात सामने आई कि पटेल फैमिली की कंपनी को ट्रांसफर हुआ प्लॉट पहले इकबाल मेमन की पत्नी हजरा मेमन के नाम पर था।

200 करोड़ रुपए है प्रापर्टी की कीमत
2006-07 में हुई इस डील के मुताबिक सीजे हाउस की दो मंजिलें मेमन फैमिली को दिए गए हैं, जिनकी कीमत 200 करोड़ रुपये के आस-पास है। प्रफुल्ल पटेल और उनकी पत्नी मिलेनियम डिवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के शेयरहोल्डर हैं, फिलहाल ईडी जांच में जुटी है।
हो सकती है पूछ-ताछ
खबर है कि वो जल्द ही पटेल फैमिली से इस बारे में पूछताछ भी कर सकती है। गौरतलब है कि प्रफुल्ल पटेल को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं, इससे पहले एयरइंडिया हुए घोटाले की जांच के दौरान भी ईडी ने इन्हें समन भेज चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications