दिल्ली में रॉबर्ट वाड्रा के तीन ठिकानों पर ED का छापा
नई दिल्ली। सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने वाड्रा के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी बीकानेर जमीन सौदे को लेकर बताई जा रही है। वही इस छापेमारी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा के वकील ने कहा कि अधिकारियों ने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया है। ना ही उन्होंने कुछ बताया है कि वो कौन हैं? वकील ने कहा कि यह रॉबर्ट वाड्रा को फसाने की साजिश है।

वाड्रा के करीबी सहयोगियों से जुड़े तीन स्थानों पर ईडी टीम की छापेमारी पर उनके वकील ने कहा कि 4.5 साल में उन्हें कुछ भी नहीं मिला इसलिए अब वे अलग तरीके से छापेमारी कर रहे हैं और हम लोगों को अंदर भी नहीं जाने दे रहे हैं। गेट के बाहर ताला लगाकर सबूत तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं। खबर यह भी आ रही है कि ईडी की टीम ने बेंगलुरु स्थित ऑफिस में भी छापेमारी करने पहुंची हुई है।
Sources: Enforcement Directorate officials reach three locations in Delhi connected to close aides of Robert Vadra pic.twitter.com/YwxzbMyPDB
— ANI (@ANI) December 7, 2018
बता दें कि इससे पहले ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को समन जारी कर पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया था। बताया जा रहा है कि जब ईडी की टीम वाड्रा के ऑफिस पहुंची तब वाड्रा वहां नहीं थे। दरअसल यह मामला राजस्थान के बीकानेर जिले के कोलायत की एक लैंड डील से जुड़ा है। ईडी ने इसमें पीएमएलए के तहत 2015 में क्रिमिनल केस दायर किया था।
ED Sources: Raids were also held at locations in Bengaluru( on locations connected to close aides of Robert Vadra) https://t.co/A9uEIsg0rB
— ANI (@ANI) December 7, 2018












Click it and Unblock the Notifications