दिल्ली चुनाव से पहले ED का बड़ा खुलासा, AAP नेता संजय सिंह और कांग्रेस से जुड़े PFI के तार!

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा खुलासा किया है। ईडी ने बड़ा खुलासा करते हुए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के तार आम आदमी पार्टी और संजय सिंह से जुड़े होने के संकेत दिए हैं। ईडी ने नागरिकता संशोधिन अधिनियम पर PFI और शाहीन बाग में हो रहे धरने की फंडिग को लेकर अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी है।

 ED Officer Said that PFI activists in touch with AAP Leader Sanjay Singh and Congress

इस रिपोर्ट में ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पीएफआई के बीच के मुलाकातों की बात कही है। ईडी के रिपोर्ट में कहा गया है कि संजय सिंह के तार पीएफआई से जुड़े थे। रिपोर्ट के मुताबिक संजय सिंह पीएफआई के अध्यक्ष मोहम्मद परवेज अहमद से लगातार संपर्क में थे। दोनों के बीच चैट भी हुई।

ईडी ने गृह मंत्रालय को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भीम आर्मी और कांग्रेस के नेता उदिज राज भी पीएफआई के संपर्क में थे। वहीं ईडी ने साफ किया है कि जिनके भी नाम PFI के साथ जुड़े हैं उन सभी को जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मचा है। वहीं संजय सिंह ने पीएफआई के अध्यक्ष मोहम्मद परवेज से मुलाकात पर कहा कि मैं हजारों लोगों से मिलता रहता हूं। अगर ईडी के पास, या सीबीआई के पास मेरे बारे में कुछ है तो कार्रवाई करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+