ED अधिकारी को कितनी मिलती है सैलरी? जानें कैसे लगती है नौकरी और क्या होते हैं इनके पावर?
ED Officer: ED यानी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। आए दिन अपने छापे और गिरफ्तारियों के कारण चर्चा में रहने वाली ED ने 21 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंक केस में अरेस्ट किया है। जिसके बाद एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) सुर्खियों में आ चुकी है। आइए जानते हैं ED अधिकारी के पद पर कैसे लगती है नौकरी, क्या मिलती है सैलरी और इनके पास क्या पावर होते हैं?

गौरतलब है कि ED जिसे इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट नाम से भी जाना जाता है । ईडी में अधिकांश पदों पर नियुक्तियां डेपुटेशन के आधार पर की जाती है। समय-समय पर ईडी नियुक्तियां भी निकालता है। इसके अलावा कर्मचारी चयन आयोग भी ईडी के पदों पर नियुक्तियां करता है।
कैसे SSC करता है ईडी में भर्तियां?
कर्मचारी चयन आयोग एसएसी सीजीएस नाम की परीक्षा आयोजित करता है। जिसके माध्यम से सेंट्रल डिपार्टमेंट में नियुक्तियां की जाती हैं। इसके लिए कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) कंबाइंट ग्रेजुएट स्तर की परीक्षा आयोजित करता है।
कैसे करें अप्लाई?
कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई करना होता है। ईडी अधिकारी बनने के लिए SSC CGL परीक्षा (ssc cgl exam) क्लीयर करना होता है। इस परीक्षा के जरिए असिस्टेंट इंफोर्समेंट ऑफिसर के पद पर चयन होता है।
कैसे होता है सलेक्शन?
ये 2 टियर परीक्षा होती है पहले टियर की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे और फाइनल टियर की परीक्षा देनी होती है। टियर 2 पास करने के बाद कैंडिडेट के डॉक्यूमेंट्स की जांच होती है और वेरिफिकेशन के बाद नियुक्ति होती है। फाइनल चयन होने के बाद हायर रैंक बेहतर स्कोर के आधार पर मिलती है।
फॉर्म भरने की योग्यता और उम्र
अप्लार्ई करने वाले कैंडिडेट की उम्र 21से 30 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलती है। किसी भी विषय में ग्रेजुएट लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ईडी अधिकारी को कितनी मिलती है सैलरी?
ईडी अधिकारी को सैलरी वेतन आयोग के पे लेवल 7 के आधार पर मिलती है। एक महीने की सैलरी लगभग 44900 रुपए से 1,42400 रुपए होती है। नियुक्ति होने के बाद फर्स्ट ज्वाइनिंग के तीन साल के अंदर अस्सिटेंड इंफोर्समेंट ऑफिसर के पद पर प्रमोशन मिलता है। ईडी अधिकारी को लगभग नौ साल में दो प्रमोशन मिलते हैं।
ईडी विभाग के पद
- इंफोर्समेंट ऑफिसर
- असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ ईडी
- डिप्टी डायरेक्टर ऑफ ईडी
- ज्वॉइंट डायरेक्टर ऑफ ईडी
- एडिशनल डायरेक्टर ऑफ ईडी
- स्पेशल डायरेक्टर इन ईडी
ईडी क्या करती है काम?
प्रवर्तन निदेशालय जो हमारे बीच ईडी के नाम से अधिक पॉपुलर है ये ग्रुप बी पोजीशन की नौकरी होती है। ईडी दो प्रकार के अपराध के खिलाफ काम करती है। जिसमें पहला फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट, 1999 (FEMA) से जुड़े केस और दूसरा प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट,, 2002 (PMLA)। ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों पर कड़ी नजर रखती है और PMLA के तहत कार्रवाई करती हैं। ईडी इस पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के अलावा, लूटे गए धन संपत्ति भी जब्त करती है।
ईडी अधिकारी के पास होती हैं ये शक्तियां
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी बड़े से बड़े नामी लोगों को समन देकर पूछताछ के लिए बुला सकती है और पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश करके जेल की सलाखों के पीछे डाल सकती है। PMLA के तहत कोर्ट से बेल मिलना बड़ा मुश्किल होता है।
ईडी ने दिल्ली के अरविंद के केजरीवाल को इसी PMLA के तहत शराब घोटाला केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरेस्ट किया है। इससे पहले दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीषा सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने अरेस्ट कर जेल में डाला है।












Click it and Unblock the Notifications