शारदा घोटाला: पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी को ईडी ने फिर भेजा समन
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के चर्चित शारदा चिटफंड घोटाला मामले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम को फिर से समन भेजा है। अधिकारियों ने बताया कि नलिनी को ईडी के कोलकाता कार्यालय में 20 जून को तलब किया गया है। इससे पहले उन्हें सात मई को हाजिर होने के लिए समन भेजा गया था। नलिनी ने समन को मद्रास उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जिसे नहीं माना गया। जिसके बाद उन्हें फ्रेश समन भेजा गया है।

सीनियर एडवोकेट नलिनी ने न्यायलय में ईडी के समन को लेकर अपनी अपील में न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस एम सुब्रमण्यम के 24 अप्रैल के आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उन्होंने ईडी के समन के खिलाफ नलिनी की याचिका को खारिज कर दिया गया था। अदालत ने उनकी इस दलील को नहीं माना कि किसी महिला को जांच के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के तहत उसके घर से दूर नहीं बुलाया जा सकता। न्यायाधीश ने ईडी को नलिनी के नाम नया समन जारी जारी करने को कहा था।
ईडी धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत नलिनी के बयान दर्ज करना चाहती है। नलिनी को कथित रूप से अदालत और कंपनी विधि बोर्ड में टीवी चैनल खरीद सौदे में सारधा समूह की ओर से उपस्थिति होने के लिए 1.26 करोड़ रुपये की फीस दी गयी थी। ईडी और सीबीआई उनसे इस मामले में पहले भी पूछताछ कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications