एविएशन स्कैम: पूछताछ के लिए ED ने प्रफुल्ल पटेल को दूसरी बार जारी किया समन

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एविएशन घोटाला मामले में शनिवार को पूर्व विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल को दूसरी बार समन भेजा है। ईडी ने उन्हें 10 या 11 जून को पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि इससे पहले पटेल को 6 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन व्यस्तताओं के कारण उन्होंने दूसरी तारीख मांगी थी, जिसके बाद आज ईडी ने उनको दूसरी तारीख दी है। बता दें कि इस घोटाले के चलते एयर इंडिया को कथित तौर पर नुकसान उठाना पड़ा था।

ED issued second summon to Praful Patel, former Minister, connection with airline seat scam case

इस मामले में अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि विमानन लॉबिस्ट दीपक तलवार की गिरफ्तारी के बाद हुए कुछ खुलासों और एजेंसी द्वारा जुटाए गए सबूतों के मद्देनजर पटेल से सवाल-जवाब किया जाना है। इस मामले पर प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई में कहा था कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के साथ सहयोग करके खुशी होगी। उन्होंने आगे कहा था कि इसके साथ ही एजेंसी को भी विमानन उद्योग की पेचीदगियों के बारे में पता चलेगा।

मुझे ईडी के साथ सहयोग कर उसे विमानन उद्योग की पेचीदगियों को समझाने में खुशी होगी। ईडी ने इससे पहले कोर्ट को बताया था कि वह एयर इंडिया के लाभ देने वाले मार्गों और समय को कतर एयरवेज, अमीरात एंड एयर अरेबिया समेत विदेशी एयरलाइनों को देने का पक्ष लेने वाले नागर विमानन मंत्रालय, नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड और एयर इंडिया के अधिकारियों के नामों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं ईडी के वकील ने कोर्ट से कहा था कि इसकी वजह से निजी घरेलू और विदेशी एयरलाइंस को जबरदस्त फायदा भी हुआ था। जबकि राष्ट्रीय एयरलाइंस के मार्केट शेयरों को भारी नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें- इस वजह से रनवे पर लगी आग, दो घंटे के लिए बंद करना पड़ा गोवा एयरपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+