मोदी सरकार का ऑपरेशन ब्लैकमनी: सरकारी अधिकारी और नौकरशाहों के ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय ने देशभर के 10 राज्यों में 18 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है।
नई दिल्ली। 31 मार्च की अंतिम तारीख खत्म होने के बाद केंद्र की मोदी सरकार कालेधन के खिलाफ एक्शन के मूड में आ गई है। ब्लैकमनी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने नौकरशाहों को भी नहीं बख्शा है। प्रवर्तन निदेशालय ने देशभर के 10 राज्यों में 18 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है।

दिल्ली, मुंबई, गोवा, पश्चिम बंगाल सहित 10 राज्यों के 18 आईएएस, आईएफएस अधिकारियों के ठिकाने पर छापेमारी की गई। ईडी ने इन सरकारी अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी। इतना ही नहीं 1 अप्रैल को ईडी ने 300 शेल कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ये शेल कंपनियां बड़े राजनेताओं और पूंजीपतियों के कालेध न को सफेद करने का काम करती थी।
आपको बता दें कि ईडी ने देशभर में मुख्य नौकरशाहों, इंजीनियरों , बैकर्स, ड़े अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की अलग-अलग टीमों ने टीम देश के 10 राज्यों में छापेमारी की। ईडी को मुंबई को करोड़ों रुपए का वित्तीय नुकसान कराने वाले स्टेट ट्रेडिंग कारपोरेशन मामले में शामिल उच्चस्तरीय अधिकारियों की तलाश है। वहीं गोवा में लुई बर्जर रिश्वतखोरी में शामिल मुख्य अभियंता पर आरोप लगे हैं। ईडी ने कहा है कि ये छापेमारी का पहला दौर है। भविष्य इस तरह के कदम और उठाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications