बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और एक्ट्रेस अर्पिता की हिरासत बढ़ी, 5 अगस्त तक ED की कस्टडी
नई दिल्ली, 04 अगस्त। कोलकाता की एक विशेष अदालत ने शिक्षा घोटाला मामले में बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अब पार्थ चटर्जी और अर्पिता पांच अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में रहेंगे।
Recommended Video

एसएससी घोटाले मामले में आरोपी मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को कोर्ट ने 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत भेजा था लेकिन बुधवार को उनकी हिरासत अवधि कोर्ट ने बढ़ा दी है। अब दोनों 5 अगस्त तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। बता दें कि ईडी ने पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। शुरुआत में कोर्ट ने 10 दिन की हिरासत मंजूर की थी।
बुधवार को ईडी की 10 दिन की हिरासत खत्म होने के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया था। जांच एजेंसी ने अदालत के समक्ष चटर्जी की चार दिन और अर्पिता मुखर्जी की तीन दिन की हिरासत भी मांगी थी। सुनवाई के दौरान अर्पिता मुखर्जी की ओर से पेश अधिवक्ता नीलाद्री भट्टाचार्जी ने अदालत से अनुरोध किया कि वह ईडी की हिरासत के दौरान अर्पिता मुखर्जी को कानूनी परामर्श की अनुमति दी जाए। जिसके बाद कोर्ट ने इसे ईडी पर छोड़ दिया और कहा कि अगर जांच एजेंसी मांग मानती है तो अर्पिता के वकील ईडी अधिकारियों की मौजूदगी में उनसे मिल सकते हैं।
वहीं ईडी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने अदालत से कहा कि उन्हें परामर्श पर आपत्ति नहीं है लेकिन वकील मुखर्जी से केवल एक दिन के लिए और ईडी अधिकारियों की मौजूदगी में ही मिल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications