महाठग सुकेश को लेकर बड़ा खुलासा, 12 अभिनेत्रियों ने तिहाड़ जेल में उससे की थी मुलाकात

नई दिल्ली, 17 दिसंबर: 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में तिहाड़ जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर को लेकर हर दिन कोई ना कोई चौंकाने वाला खुलासा हो रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ में इस मामले में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज और नोरा फतेही के अलावा कई और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, सुकेश से तिहाड़ जेल में लगभग 12 मॉडल और अभिनेत्रियों ने मुलाकात की थी।

 जेल के अधिकारियों को हर महीने 1 करोड़ रुपये की रिश्वत देता था सुकेश

जेल के अधिकारियों को हर महीने 1 करोड़ रुपये की रिश्वत देता था सुकेश

करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में एक और मोड़ आ गया है। इस बार दिल्ली की तिहाड़ जेल में उसके रहने की सुविधाओं को लेकर बड़ा सच सामने आया है। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, ईडी सूत्रों ने बताया कि, मनी लॉन्ड्रिंग मामले सहित कई मामलों में अभियोजन का सामना कर रहा सुकेश तिहाड़ जेल के अधिकारियों को हर महीने 1 करोड़ रुपये की रिश्वत देता था। ताकि उसे जेल में लक्जरी सुविधाओं बिना किसी रुकावट के पहुंचती रहे, और उसकी महिला मेहमान आराम से मिल सकें।

जेल में 12 एक्ट्रेस ने सुकेश से की थी मुलाकात

जेल में 12 एक्ट्रेस ने सुकेश से की थी मुलाकात

सूत्रों ने कहा कि जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही के अलावा इस ठग ने जेल में 12 सुपर मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी मुलाकात की थी। ईडी की पूछताछ के दौरान जैकलीन ने स्‍वीकार किया है कि सुकेश ने उसे एक विदेशी घोड़ा, तीन डिजाइनर बैग जो कि गुच्ची के थे जिनमें कुछ कपड़े शनैल और गुच्ची के थे। इसके अलावा लूई वीटॉन के शूज, दो डायमंड रिंग, मल्टीस्टोन ईयररिंग, दो हरमेस ब्रेसलेट गिफ्ट किए थे, जिनकी कीमत करोडों रुपये में है। हालांकि सुकेश ने इस बारे में कुछ भी जवाब नहीं दिया है। इसके अलावा जैकलीन ने बताया कि सुकेश ने उसे एक मिनी कूपर कार गिफ्ट की थी, जोकि उसने बाद में वापस कर दी थी।

ईडी ने सुकेश और जैकलीन की आमने सामने की पूछताछ

ईडी ने सुकेश और जैकलीन की आमने सामने की पूछताछ

जैकलीन ने ईडी को बताया कि हम दोनों(सुकेश) ने इसी साल फरवरी में एक दूसरे से फोन पर बातचीत शुरू की थी और यह सिलसिला अगस्त 2021 तक चला। इस दौरान मैं जून महीने में चेन्नई में सुकेश चंद्रशेखर से जाकर मिली भी थी। इसके साथ जैकलीन ने कहा कि सुकेश ने खुद की पहचान शेखर रतन वेला के रूप में बताई थी। इसके साथ कहा था कि वह सन टीवी का मालिक है और जयललिता का भतीजा है। वहीं, जैकलिन ने कहा कि सुकेश ने मुझे, मेरी बहन और मेरे माता-पिता को कोई बीएमडब्ल्यू कार खरीदकर नहीं दी है। हालांकि जैकलीन ने अपनी बहन और भाई को पैसे भेजे जाने की बात स्वीकारी है।

नोरा ने मुलाकात से किया इनकार

नोरा ने मुलाकात से किया इनकार

सुकेश चंदशेखर और फिल्‍म एक्ट्रेस नोरा फतेही से भी ईडी ने आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। इस दौरान नोरा ने सुकेश से बातचीत और मुलाकात से साफ इनकार किया। जबकि सुकेश ने कहा कि उसने पिछले साल 21 दिसंबर को एक ईवेंट के दौरान बात की थी। वहीं, सुकेश ने नोरा को बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट करने की बात स्‍वीकार की है। एक्‍ट्रेस ने कई कीमती बैग और अन्‍य सामान मिलने की बात से इनकार किया है। इस बीच चंद्रशेखर ने जेल अधिकारियों को पत्र लिखकर उत्पीड़न और भेदभाव की शिकायत की है। पत्र में सुकेश ने आरोप लगाया गया है कि उसे नियमों में निर्धारित अंतराल पर अपनी सह-आरोपी पत्नी से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

तिहाड़ में सुकेश ने बना रखा था लग्जरी ऑफिस

तिहाड़ में सुकेश ने बना रखा था लग्जरी ऑफिस

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में एक "आलीशान कार्यालय" से जबरन वसूली रैकेट चलाता था। यही नहीं वह कभी-कभी जेल में बंद यूनिटेक समूह के मालिक संजय चंद्रा के "कार्यालय" का इस्तेमाल करता था। जो कथित तौर पर ठग के करीबी थे। संजय चंद्रा और उनके भाई अजय चंद्रा को बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुंबई की जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया था। सूत्रों ने कहा कि चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉल की अपने पति के "ऑफिस" में बिना रोक टोक आना जाना था। इसकी जेल के रजिस्टर में कोई एंट्री भी नहीं की जाती थी। सूत्रों के अनुसार लीना पॉल ने अपने बयान में कहा कि "ऑफिस" में टेलीविजन, फ्रिज, सोफा और मिनरल वाटर की बोतलें उपलब्ध रहती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+