नोएडा लाइक घोटाला: अनुभव मित्तल की कंपनी के 600 करोड़ रुपए जब्त
इसी साल फरवरी में यह घोटाला सामने आया था और अनुभव मित्तल की गिरफ्तारी हुई थी। अब कंपनी की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
नोएडा। इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने नोएडा के बहुचर्चित 3700 करोड़ रुपए के लाइक घोटाला मामले में अनुभव मित्तल की कंपनी अब्लेज इंफो सॉल्यूशंस की 600 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है।

ईडी ने इस बारे में बताया है कि कंपनियों के कुल 14 बैंक खातों को सीज किया गया है जिसमें लगभग 544 करोड़ रुपए हैं। इसके साथ ही 52 करोड़ के रुपए के एक फिक्स्ड डिपोजिट के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा में करीब 4 करोड़ के एक बंगले को अटैच किया गया है।

नोएडा लाइक घोटाले की जांच में उत्तर प्रदेश की एसटीएफ भी शामिल है। इसके साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और बड़े फर्जीवाड़े की जांच करनेवाली एजेंसी भी इस केस को इनवेस्टिगेट कर रही हैं। ईडी ने कहा है कि जल्दी ही कंपनियों के और संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसी साल फरवरी में घोटाला के सामने आने पर अनुभव मित्तल को गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications