ईडी ने भ्रष्टाचार मामले में सचिन वाजे को अनिल देशमुख के खिलाफ सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी
नई दिल्ली, 22 जून : प्रवर्तन निदेशालय (ED) बर्खास्त चल रहे सहायक पुलिस निरीक्षक और आरोपी सचिन वाजे को सरकारी गवाह बनाने की अनुमति दे दी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बर्खास्त चल रहे वाजे को पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ मगवाह बनाने की अनुमति मिली है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वाजे ने सरकारी गवाह बनने की अपील की थी जिस पर सुनवाई करते हुए ईडी ने इस के में उन्हें सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी है। मालूम हो सीबीआई ने देशमुख और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी अन्य मामले में उन्हें सरकारी गवाह बनाया गया है।
गौरतलब है कि फरवरी में वाजे ने ईडी अधिकारियों को पत्र लिखकर देशमुख और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सरकारी गवाह बनने की स्वीकृति मांगी थी। ईडी अधिकारियों पत्र में उन्होंने लिखा था मुझे माफ किया जाना चाहिए और मामले में सरकारी गवाह बनाया जाना चाहिए। सरकारी गवाह बनने की अनुमति मिलने के बाद वाजे को बड़ी राहत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications