Economic Survey: देश कितनी GDP ग्रोथ के साथ विकास करेगा? रोजगार का क्या है हाल? आर्थिक सर्वेक्षण की खास बातें
Economic Survey 2024 Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार 22 जुलाई को लोकसभा में आर्थिक सर्वे (इकोनॉमिक सर्वे) पेश किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत की जीडीपी 8.2% की रफ्तार से बढ़ी है और आर्थिक सर्वेक्षण में 2025 में भी तेज ग्रोथ का अनुमान है। उन्होंने कहा है कि वित्त वर्ष 2025 में रियल जीडीपी 6.5 से 7 फीसदी रहने का अनुमान है।
इस इकोनॉमिक सर्वे में निर्मला सीतारमण ने बताया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी से तेजी से उबरी है। वित्त वर्ष 2024 में जीडीपी कोरोना काल के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक रही है। IMF ने अनुमान लगाया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था 2024 में 3.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और भारत की जीडीपी 6.5 से 7 फीसदी से बढ़ेगी।

Economic Survey Highlights: आर्थिक सर्वेक्षण की खास बातें?
🔴इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि सकल घरेलू उत्पाद (GGP) ग्रोथ 6.5 से 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। जिसमें किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है। इस जीडीपी ग्रोथ को देखते हुए शेयर बाजार भी पॉजिटिव रहेगा।
🔴इकोनॉमिक सर्वे में रोजगार कहा गया है कि जनसंख्या अनुपात में ग्रोथ के साथ कोरोना वायरस महामारी के बाद देश की सालाना बेरोजगारी दर में गिरावट दर्ज की गई है। मार्च 2024 में शहरी बेरोजगारी दर पिछले वर्ष के 6.8% से घटकर 6.7% पर आ गई है।
🔴इकोनॉमिक सर्वे में जानकारी दी गई है कि भारत की कुल वर्कफोर्स में से करीब 57 फीसदी लोग स्वरोजगार कर रहे हैं। वहीं युवा बेरोजगारी दर 2017-18 में 17.8 फीसदी से गिरकर 2022-23 में 10 प्रतिशत पर आ गई है।
🔴इकोनॉमिक सर्वे में ये भी कहा गया है कि नॉन एग्रीकल्चर सेक्टर में साल 2030 तक औसतन सालाना करीब 78.5 लाख लोगों को रोजगार देने की जरूरत है।
🔴आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि प्राइवेट कैपिटल मार्केट की वजह से वित्त वर्ष 24 में 10.9 लाख करोड़ की पूंजी जुटाई गई है। भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) में भी बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से जीडीपी और मार्केट कैपिटलाइजेशन का अनुपात के मामले में इंडिया दुनिया में 5वें नंबर पर है।
🔴इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि सरकार का फोकस खेती पर है। इसके अलावा सरकार का फोकस पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर भी बढ़ने वाला है। इस साल NHAI के लिए 33 एसेट्स की बिक्री के लिए पहचान हुई है, जिससे प्राइवेट सेक्टर मुनाफा हुआ है लेकिन उम्मीद के मुताबिक रोजगार के मौके नहीं बढ़े हैं।
🔴इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024 में ग्लोबल एनर्जी मूल्य सूचकांक में गिरावट हुई है। सरकार ने LPG, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। जिसकी वजह से वित्त वर्ष 24 में रिटेल ईंधन की महंगाई कम रही है।
🔴सरकार ने जानकारी दी है कि अगस्त 2023 में देश के के सभी बाजारों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी हुई है। वहीं मार्च 2024 में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर कटौती की है।
🔴आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि वैश्विक संकट और मानसून की अनिश्चितताओं से बढ़ी महंगाई को सरकार की ओर से सही तरीके से मैनेज किया गया है। इसके कारण वित्त वर्ष 23 में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) दर 6.7 प्रतिशत था। जो वित्त वर्ष 24 में घटकर 5.4 फीसदी पर आ गया है।
🔴आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि एयरपोर्ट सेक्टर में 72000 करोड़ रुपये की पूंजी है। सरकार ने कहा है कि शिक्षा और रोजगार में संतुलन बनाना जरूरी है, जिसपर हम काम कर रहे हैं। सरकार ने कहा है कि 2030 तक भारत को ग्लोबल ड्रोन हब बनाने की दिशा में भी काम जारी है।
🔴आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था मुश्किल के दौर से गुजर रहा है। जिसका असर कैपिटल फ्लो पर भी पड़ सकता है। सर्विस सेक्टर में ग्रोथ तो अच्छी रहेगी लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष में IT सेक्टर में ज्यादा हायरिंग की उम्मीद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications