कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बेटे प्रियांक की चुनाव से पहले बढ़ी मुश्किल, जानें क्यों EC ने जारी किया नोटिस
भारत के चुनाव आयोग ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को कारण बताओ नोटिस जारी की है। प्रियांक को ये नोटिस पीएम के बारे में उनकी 'नालायक बेटे' की टिप्पणी पर नोटिस जारी किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता सारी सीमाएं लांघते हुए एक दूसरे पर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि अब चुनाव आयोग ने ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
भारतीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विधायक बेटे प्रियांक खड़गे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नालायक बेटा' कहने वाली टिप्पणी पर कारण बताओ नोटिस जारी किया क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।
प्रियांक के अलावा भाजपा विधायक और स्टार प्रचारक बसनगौड़ा आर पाटिल (यतनाल) को विरोधी पार्टी के नेता के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बता दें बुधवार को भाजपा ने चुनाव आयोग को कांग्रेस द्वारा बजरंग दल और उसके विधायक प्रियांक खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नालायक बेटा' कहने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर शिकायत की थी।
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल के साथ भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग प्रमुख को ये शिकायत दर्ज करवाई थी। भाजपा ने आरोप लगाया था कि विपक्षी दल पर कर्नाटक में तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति का सहारा ले रहा है। भाजपा ने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
वहीं भाजपा नेता के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद ये नोटिस जारी की गई है। खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे कलाबुरगी जिले के चित्तपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने शनिवार को अपनी चुनावीृ रैली के दौरान कहा था कि बंजारा समुदाय का बेटा दिल्ली में बैैठा है जो उनकी देखभाल करने का वादा करता है। आप सब लोग डरिए मत। प्रियांक ने मोदी के भाषण को कोट करते हुए कहा उन्हें नालायक बेटा कहा था जिसको लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की और अब उसी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
याद रहे प्रियांक ने ये बयान पिता मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी को जहरीले सांप वाले बयान के बाद दिया था। प्रियांक ने रैली में कहा था 'ऐसा नालायक बेटा बैठा तो कैसे होता भाई? घर कैसे चलेगा?












Click it and Unblock the Notifications