वर्धा में पीएम मोदी के भाषण की कांग्रेस ने की शिकायत, EC ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के वर्धा में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये भाषण को लेकर महाराष्ट्र के निर्वाचन अधिकारियों से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस ने पीएम मोदी के वर्धा में दिए गए भाषण पर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। कांग्रेस का आरोप है कि पीएम मोदी ने वायनाड से चुनाव लड़ने के राहुल गांधी के फैसले पर टिप्पणी की थी।

EC Seeks report from Maharashtra Election Officers on PM Modis Speech in Wardha

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि पीएम मोदी का भाषण नफरत फैलाने वाला और विभाजनकारी है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के निर्वाचन अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे पीएम मोदी एक अप्रैल को महाराष्ट्र के वर्धा पहुंचे थे जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।

पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आतंकवाद का दाग लगाने और हिंदुओं को अपमानित करने का पाप किया है। उन्होंने कहा कि जिसको कांग्रेस ने आतंकवादी कहा था, वो अब जाग चुका है, इसलिए कांग्रेस के नेता मैजॉरिटी से भागकर माइनॉरिटी वाली सीट में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

पीएम मोदी ने कहा था 'हमारी 5 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी संस्कृति को बदनाम करने का पाप कांग्रेस ने किया है। हिन्दू आतंकवाद शब्द कौन लाया आपको ये ध्यान रखना है। आप मुझे बताइये जब आपने हिन्दू आतंकवाद शब्द सुना तो आपको गहरी चोट पहुंची थी की नहीं। हजारों साल के इतिहास में हिन्दू कभी आतंकवाद करे ऐसी एक भी घटना नहीं है। अंग्रेजी इतिहासकारों ने भी कभी हिन्दू हिंसक हो सकता है इस बात का जिक्र तक नहीं किया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+