चुनाव आयोग ने आजम खां को चेताया, दोबार नोटिस भेजी, शुक्रवार तक मांगा जवाब
लखनऊ।
वोटों को ज्यादा से ज्यादा पाने की लालच देश के नेताओं को सीमा लांघने के लिए मजबूर कर देती है। कुछ ऐसा ही समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने भी किया है। चुनाव आयोग की नोटिस को नजरंदाज कर पोल पैनल पर आरोप लगाए जाने के कारण चुनाव आयोग ने आजम को एक और नोटिस दे दिया है। आयोग ने सख्ती से यह भी कहा है कि इस नोटिस का जवाब किसी भी हालत में शुक्रवार तक मिलना चाहिए। id="toptextpromo">चुनाव
आयोग से नोटिस मिलने के बाद भी आजम ने अपनी चुनावी रैली जारी रखी जिसके कारण आयोग ने उन्हें पुन: नोटिस देते हुए शुक्रवार तक जवाब मांगा है। दूसरी ओर, आजम ने आयोग की नेाटिस को नजरंदाज करते हुए कहा था कि चुनाव आयोग कांग्रेस की बातें मानता हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि चुनाव अायोग संविधान और सुप्रीम कोर्ट से ऊपर नहीं है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>आजम
खां ने बुधवार को स्थापित किए पोल पैनल पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पैनल के सभी सदस्य कांग्रेस से हाथ मिला चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार में स्वतंत्र विभाग भी बिक चुके हैं। इस बयान को आयोग ने गंभीरता से लिया है और आजम को तत्काल प्रभाव से नोसि थमा दी।











Click it and Unblock the Notifications