चुनाव आयोग ने जांच एजेंसियों को दी हिदायत, छापे से पहले हमें सूचना दें
नई दिल्ली। केंद्र सरकार पर चुनाव के वक्त सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का कई विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है जिसको लेकर चुनाव आयोग ने वित्त मंत्रालय के अधीन जांच एजेंसियों को हिदायत दी है। चुनाव आयोग ने जांच और प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिया कि चुनाव पूर्व छापे निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के होने चाहिए और इस तरह की किसी भी कार्रवाई से पहले आयोग को सूचित किया जाना चाहिए।

इस बाबत चुनाव ने रेवेन्यू अधिकारी को पत्र लिखकर हिदायत दी है, 'कड़ी चेतावनी दी जाती है कि चुनाव के समय की जाने वाली कार्रवाई गलत इरादे से ना हो और इसे निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जाए।' प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और DRI जैसी जांच एजेंसियां रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधीन काम करती हैं और ये वित्तीय अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं।
पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज
हाल ही में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में कई नेताओं या उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इन छापों को लेकर संबंधित राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। विपक्षी दलों ने कहा था कि सरकार विपक्षी दलों को परेशान करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है।
चुनाव आयोग का ये निर्देश जनता दल (सेकुलर) और कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के बयान के बाद आया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें निशाना बनाने के लिए संवैधानिक एजेंसियो का इस्तेमाल किया है। चुनाव आयोग द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अवैध धन के संदिग्ध इस्तेमाल के मामले में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान उपयुक्त प्रकार से सूचित किया जाना चाहिए।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications