19 मई को गोवा, तमिलनाडु और कर्नाटक में होंगे विधानसभा उपचुनाव

नई दिल्‍ली। गोवा की पणजी के अलावा तमिलनाडु की चार और कर्नाटक की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 19 मई को मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को जारी उपचुनाव कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों पर मतगणना 23 मई को कराई जाएगी। बता दें कि 17वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होने वाले मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी।

19 मई को गोवा, तमिलनाडु और कर्नाटक में होंगे विधानसभा उपचुनाव

अर्वाकुर्ची, तिरुपरंकुंदरम, ओटैपीदारम और कर्नाटक की कुंडगोल विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ इस बार ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी कराए जा रहे हैं।

इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी चुनाव आयोग ने खास तैयारियां की हैं। जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए जा रहे हैं। पहला चरण 11 अप्रैल को तो अंतिम चरण 19 मई को है। पहले चरण में 20 राज्‍यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे तो अंतिम चरण में आठ राज्‍यों की 59 सीटों पर मतदान होना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+