नासिक और ताजिकिस्‍तान में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.2 मापी गई तीव्रता

नासिक और ताजिकिस्‍तान भूकंप के झटके

नासिक। महाराष्‍ट्र के शहर नासिक में लगभग 3 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 2.2 मापी गई। किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप दोपहर में 2 बजकर 54 मिनट 59 सेकेन्‍ड पर महसूस किया गया। ये भूकंप के झटके महाराष्‍ट्र के नासिक से 88 किमी पश्चिम में महसूस किए गए।

 Earthquake

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप से अभी किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
वहीं ताजिकिस्‍तान में भी मंगलवार को दोपहर में साढ़े चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 4.3 तीव्रता मापी गई। ताजिकिस्तान में दुशांबे से 299 किमी दक्षिण-पूर्व में ये भूकंप 4 बजकर 43 मिनट 8 सेकेन्‍ड पर महसूस किए गए।

earthquake

बता दें इससे पूर्व मणिपुर में 11 अगस्‍त को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मणिपुर में पिछले कुछ दिनों से बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। 11 अगस्‍त को मणिपुर के मोइरंग इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र मोइरंग से 43 किलोमीटर दक्षिण था।

 Earthquake
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+