अब मिजोरम में भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 दर्ज की गई
अब मिजोरम में भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 दर्ज की गई
नई दिल्ली। गुरुवार को मिजोरम में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजीके अनुसार ये भूकंप का केन्द्र मिजोरम में चम्फाई के 98 किमी दक्षिण-पूर्व (एसई) था। आज शाम लगभग 7:29 बजे आया। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।अधिकारियों के अनुसार मिजोरम में गुरुवार की शाम आए भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

मालूम हो कि पिछले अप्रैल माह से देश की राजधानी समेत अन्य कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके आ चुके हैं। अभी बीते सोमवार को जम्मू-कश्मीर में भी 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें गुरुवार को ही न्यूजीलैंड में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 दर्ज की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षणने बताया कि इसका एपिसेंटर ओपिटिकी था। उत्तरी द्वीप के पूर्व में जिस्मबॉर्न के तट से लगभग 710 किमी दूर केरमाडेक द्वीप समूह में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने न्यूजीलैंड को हिला कर रख दिया। न्यूज़ीलैंड में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसने देश की तटरेखा को हिट किया। ट्विटर पर कीवीस ने 1 बजे से कुछ समय पहले धीमी गति से आए भूकंप की जानकारी दी। सुनामी के किसी भी संकेत के लिए आपातकालीन अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। भूकंपीय खतरे की निगरानी करने वाले जियोनेट ने झटकों को 'कमजोर' बताया। उत्तरी द्वीप के पूर्वी तट पर, जिस्मबोर्न से लगभग 710 किमी दूर केरमाडेक द्वीप समूह के पास भूकंप आया।












Click it and Unblock the Notifications