6.4 तीव्रता के भूकंप से हिला दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत बताया जा रहा है। भूकंप के झटकों के बाद लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के इस्लामाबाद और रावलपिंडी में भूकंप आने की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications