म्यांमार-भारत सीमा पर 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके
नई दिल्ली। म्यांमार-भारत (नागालैंड) सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 आंकी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार शाम 4.33 बजे म्यांमार-भारत सीमा पर भूकंप के ये झटके महसूस किए गए। अभी तक की जानकारी के मुताबिक इसमें जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, "शनिवार शाम 4.33 बजे म्यांमार-भारत (नागालैंड) बॉर्डर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 आंकी गई है।" हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना अभी नहीं मिली है।
इससे पहले शुक्रवार तड़के सुबह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गए। तड़के 4 बजकर 32 मिनट पर ये भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। हिमाचल के मंडी में आए भूकंप का केंद्र जमीन के दस किलोमीटर अंदर की ओर था। लेकिन भूकंप के झटके आते ही डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला के प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप का प्रभाव मंडी के उत्तर पूर्व में दस किलोमीटर तक था।
अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications