भूकंप से झटकों से दहला नॉर्थ-ईस्ट, मणिपुर का सेनापति जिला रहा केंद्र

नई दिल्ली। गुरुवार दोपहर को नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मणिपुर और पड़ोसी सूबों में दोहपर करीब 1 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र मणिपुर का सेनापति जिला रहा। मणिपुर के अलावा असम और नागालैंड में भी भूकंप महसूस किया गया है। भूकंप से जानमाल के नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Earthquake, Manipur, north east, भूकंप, मणिपुर

इससे पहले सोमवार सुबह निकोबार द्वीप समहू में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 थी। वहीं महाराष्ट्र के पालघर के डहाणू व तलासरी इलाके में भी भूकंप के झटके रविवार को महसूस किए गए थे। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 दर्ज की गई थी। इस भूकंप के में किसी भी तरह के जान-माल को नुकसान नहीं पहुंचा था।

भूकंप आने की वजह

धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब दबाव ज्यादा बनने लगता है कि तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। इनके टूटने के कारण अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। इसी डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+