भारत में फिर डोली धरती, मिजोरम में 4.4 तीव्रता का भूकंप
नई दिल्ली: भारत में एक ओर कोरोना महामारी का कहर जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कुदरत भी नाराज सी लग रही है। जिस वजह से देश में आए दिन कहीं न कहीं भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। मंगलवार देर शाम मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता तो ज्यादा नहीं थी, लेकिन लोग काफी देर तक घबराए रहे। वहीं अभी तक भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक मंगलवार को 8 बजे के करीब मिजोरम के दक्षिण-पश्चिम चम्पी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है। अभी तक इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर तो सामने नहीं आई है, फिर भी स्थानीय अधिकारी जांच कर रहे हैं। भूकंप आते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए और काफी देर तक उनमें डर का माहौल रहा।
पिछले हफ्ते भी आया था भूकंप
शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद नॉर्थ-ईस्ट भारत में धरती हिली थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (केंद्रीय भूकंप विज्ञान) के मुताबिक मिजोरम के चंफाई जिले में 11.16 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई है।
भूकंप के दौरान बरतें ये सावधानियां
भूकंप के दौरान अगर आप मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में मौजूद हैं, तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। अगर आप घर के अंदर हैं तो कोने और मेज के नीचे छुप जाएं। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही सही होता है।












Click it and Unblock the Notifications