भारत में फिर डोली धरती, इस राज्य में 4.3 तीव्रता का भूकंप

नई दिल्ली, 7 फरवरी: देश में भूकंप का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जहां लगातार दूसरे दिन धरती डोली। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में रविवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.3 थी। फिलहाल इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन स्थानीय अधिकारी पड़ताल करने में जुटे हैं।

Arunachal Pradesh

NCS के मुताबिक रात 10.59 बजे सीमावर्ती राज्य अरुणाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसका केंद्र पांगिन था। वैसे तो इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन डर के मारे लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। इससे पहले शनिवार को अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बॉर्डर पर भूकंप आया था, जो भारत के जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, नोएडा में भी महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.7 थी।

भूकंप के दौरान बरतें ये सावधानियां
भूकंप के दौरान अगर आप मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में मौजूद हैं, तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। अगर आप घर के अंदर हैं तो कोने और मेज के नीचे छुप जाएं। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास ना खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही सही होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+