अरुणाचल प्रदेश के अंजा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप के ये झटके सुबह 3.36 बजे महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके अरुणाचल प्रदेश के अंजा में महसूस किए गए हैं। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।













Click it and Unblock the Notifications