बिहार-झारखंड में भूकंप के झटके, इमारतों से बाहर निकले लोग
पटना। बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बिहार-झारखंड में आये भूकंप की तीव्रता रिक्टेयर पैमाने पर 4.2 मापी गई।

बिहार में ये झटके खास तौर पर गया और जमुई में सबसे ज्यादा महसूस किये गये। वहीं झारखंड में देवघर और धनबाद में।
स्थानीय मीडिया के अनुसार यह भूकंप सुबह करीब 8 बजे आया। भूकंप के झटके करीब 10 सेकेंड तक महसूस किये गये थे।












Click it and Unblock the Notifications