गुजरात के शहर जामनगर में भूकंप से कांपी धरती, तीव्रता 4.3 दर्ज की गई
जामनगर, 19 अगस्त। गुजरात के जामनगर में गुरुवार शाम को शहर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 4.3 नापी गई। भूकंप ओन के बादस्थानीय लोग खुद को बचाने के लिए घरों से निकलकर सड़कों पर उतर आए।

जामनगर में अधिकारियों द्वारा अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान या संपत्ति के गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने पुष्टि की कि भूकंप शाम 7.13 बजे आया। इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर से 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था।
बता दें जामनगर से पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ और जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके आए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार जम्मू कश्मीर के कटरा में 3.6 तीव्रता दर्ज की गई। उधर, मेरठ में भूकंप की तीव्रता 2.7 मैग्निट्यूड दर्ज की गई।
वहीं उउत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 नापी गई। हालांकि भूकंप में किसी भी नुकसान होने की खबर नहीं है। मेरठ में सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।












Click it and Unblock the Notifications