गुजरात के राजकोट में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। आईएसआर के मुताबिक, दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर भूकप आया जो जिले के 25 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में 14.5 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। भूकंप से जानमान के किसी नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। राजकोट में भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। राजकोट में भूकंप की वजह से कुछ घरों में दरारें आ जाने की भी सूचना है।

earthquake in Gujarat Rajkot

मंगलवार को कुछ घंटे के भीतर राजकोट, लेह और अरुणाचल में भूकंप आया है। गुजरात के राजकोट से पहले मंगलवार को लेह और अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। लेह के अलची में दोपहर ढाई बजे मध्यम भूकंप के झटके महसूस किये गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 33.2 मापी गई। अरुणाचल प्रदेश में आए भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है।

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतर 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्‍केल पर 4.5 मापी गई तीव्रता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+