दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में भूकंप के झटके, 3.7 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली, 5 जुलाई: दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप सोमवार रात 10 बजकर 36 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर से दस किलोमीटर दूर उत्तर में था और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 थी। झटके दिल्ली, एनसीआर और आसपास भी महसूस किए गए।

earthquake

Recommended Video

      Earthquake in Delhi: Delhi-NCR में भूकंप के झटके, Haryana के Jhajjar में था केंद्र | वनइंडिया हिंदी

      भूकंप से जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि भूकंप के झटके आने के बाद लोगों में दहशत दिखी और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली में 15 दिन के भीतर दूसरी बार भूकंप आया है। दिल्‍ली में 20 जून को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 20 जून को दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 2.1 मापी गई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+