मिजोरम के चंफाई में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से की बात
नई दिल्ली। पूरा देश इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ रहा है, लेकिन इस बीच पिछले कुछ दिनों से तकरीबन हर रोज देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिसने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है। आज मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह 4.10 बजे मिजोरम के चंफाई में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है। यह भूकंप के झटके चंफाई से दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में तकरीबन 27 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं।वहीं भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा से फोन पर बात की और भूकंप के बाद हालात की जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।
Recommended Video

मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
भूकंप के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि महज 12 घंटों के भीतर लगातार दो भूकंप के झटकों से मिजोरम को काफी नुकसान पहुंचा है। कई घरों और इमारतों की दीवारों में दरार आ गई। जिसके बाद स्थानीय विधायक और जिला प्रशासन ने भूकंप से हुए नुकसान का जायजा लिया। सौभाग्य है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पीएम ने मुझे फोन किया और मदद का भरोसा दिया है।
12 घंटे में दो बार आया भूकंप
इससे पहले रविवार को मिजोरम समेत पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में भूकंप की कंपन को महूसस किया गया, इसमें असम ,मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र मिजोरम के आईजोल से 25 किमी उत्तर पूर्व में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 दर्ज की गई। इससे पहले भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हाल ही में पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में एक के बाद एक कर भूकंप के झटके आए।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 2 महीनों में भूकंप के 14 झटके आए हैं। 12 अप्रैल के बाद से अब तक 14 बार झटके लग चुके हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में लगातार भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा गुजरात में बार-बार भूकंप की कंपन महूसस की जा रही है। 15 जून को भी गुजरात में भूकंप का झटका महसूस किया गया था।
Two earthquakes rocked #Mizoram within a span of 12 hours.
— Zoramthanga (@ZoramthangaCM) June 22, 2020
Damage assessment undertaken by concerned MLA and district administration.
Fortunately, no casualties reported so far.
Thanking the Hon'ble Prime Minister and Hon'ble Home Minister for their assurance of support. pic.twitter.com/eSc09UvIqJ












Click it and Unblock the Notifications