असम के तेजपुर से कुछ दूरी पर आया भूकंप ,रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.7
असम के तेजपुर में आया भूकंप ,रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.7
नई दिल्ली। असम के तेजपुर से करीब 49 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में करीब रिक्टर स्केल पर 2.7 की तीव्रता का भूकंप आया। ये भूंकप बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजकर 26 मिनट पर आया। हालांकि इस भूकंप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 2.7 रिएक्टर स्केल माफी गई।

वहीं 4 जुलाई की सुबह कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। जम्मू कश्मीर में बीते तीन दिनों में चार बार भूकंप आने से लोगों में भय का माहौल बन गया है। इससे पहले 14 से 16 जून के बीच तीन बार जम्मू-कश्मीर की धरती भूकंप के कारण हिली थी। 16 जून के आए भूकंप का केंद्र भी कटरा से 85 किलोमीटर पूर्व में था और तीव्रता 3.9 मापी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications