24 घंटे के अंदर दूसरी बार जम्मू-कश्मीर में आया भूकंप, रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2
नई दिल्ली: भारत में भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.2 बताई जा रही है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के अंदर ये दूसरा झटका था। अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, फिर भी स्थानीय अधिकारी पड़ताल में जुटे हैं। भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर पर था।

Recommended Video
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह चार बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके आए। ज्यादातर लोग इस वक्त सो रहे थे, इसलिए उन्हें पता नहीं चला। वहीं जो लोग जग रहे थे वो घरों से बाहर निकल गए। इस भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार को भी जम्मू-कश्मीर के कटरा के 90 किलोमीटर पूर्व में भूकंप आया था। जिसकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0 थी। उस दौरान भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।
गुजरात में भी भूकंप के झटके
गुजरात के राजकोट में भी रविवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप रविवार शाम आठ बजकर 13 मिनट पर आया। भूकंप के झटके उत्तर और पश्चिमोत्तर राजकोट में आए। भूकंप का केंद्र कच्छ में भचाऊ के पास 10 किलोमीटर के दायरे में था।












Click it and Unblock the Notifications