दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, 40 KM की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, IMD ने दिया अगले 48 घंटे का अलर्ट
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बाद दिल्ली के आसमान में बादल छा गए है और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चल रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अगले 48 घंटों तक इसी तरह के मौसम के बने रहने का अनुमान लगाया गया है।दिल्ली में इस वक्त 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

गर्मी से मिल सकती है राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन के वक्त तेज हवाएं चलेंगी और पारा 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम में उतार-चढ़ाव अप्रैल के पहले हफ्ते में भी देखने को मिलेगा, 3 अप्रैल से गर्मी और बढ़ना शुरू हो जाएगी। हालांकि इसके बाद पारा चढ़ेगा और एकदम से गर्मी बढ़ेगी। राजस्थान और गुजरात में 'हीटवेव' भी चल सकती है। इससे पहले गर्मी ने दिल्ली में मार्च के महीने में गर्मी ने 76 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
Recommended Video

टूटा 76 साल का रिकॉर्ड
होली (29 मार्च) के दिन राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो कि सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी 20.6 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। 76 साल बाद मार्च के महीने में दिल्ली में इतनी अधिक गर्मी पड़ी है। 31 मार्च, 1945 के बाद से यह मार्च में सबसे गर्म दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

गर्मी में दिखेगी गिरावट
भारत मौसम विभाग ने कहा कि नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा और पूसा में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.6 डिग्री सेल्सियस और 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications