क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, 40 KM की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, IMD ने दिया अगले 48 घंटे का अलर्ट

Google Oneindia News

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बाद दिल्ली के आसमान में बादल छा गए है और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चल रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अगले 48 घंटों तक इसी तरह के मौसम के बने रहने का अनुमान लगाया गया है।दिल्ली में इस वक्त 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

गर्मी से मिल सकती है राहत

गर्मी से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन के वक्‍त तेज हवाएं चलेंगी और पारा 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम में उतार-चढ़ाव अप्रैल के पहले हफ्ते में भी देखने को मिलेगा, 3 अप्रैल से गर्मी और बढ़ना शुरू हो जाएगी। हालांकि इसके बाद पारा चढ़ेगा और एकदम से गर्मी बढ़ेगी। राजस्थान और गुजरात में 'हीटवेव' भी चल सकती है। इससे पहले गर्मी ने दिल्‍ली में मार्च के महीने में गर्मी ने 76 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Recommended Video

Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, धूल भरी आंधी से लोग परेशान | वनइंडिया हिंदी
टूटा 76 साल का रिकॉर्ड

टूटा 76 साल का रिकॉर्ड

होली (29 मार्च) के दिन राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो कि सामान्‍य से 8 डिग्री ज्‍यादा है। न्‍यूनतम तापमान भी 20.6 डिग्री रहा जो सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक था। 76 साल बाद मार्च के महीने में दिल्ली में इतनी अधिक गर्मी पड़ी है। 31 मार्च, 1945 के बाद से यह मार्च में सबसे गर्म दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

गर्मी में दिखेगी गिरावट

गर्मी में दिखेगी गिरावट

भारत मौसम विभाग ने कहा कि नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा और पूसा में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.6 डिग्री सेल्सियस और 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है।

कंगना रनौत ने फिर साधा करण जौहर पर निशाना, कहा- 'पापा जो' के इंटरव्यू में गॉसिप,बुलिंग के...'कंगना रनौत ने फिर साधा करण जौहर पर निशाना, कहा- 'पापा जो' के इंटरव्यू में गॉसिप,बुलिंग के...'

Comments
English summary
Dust storm in New Delhi Dust storm to stay for 48 hours
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X