Dussehra 2024: दिल्ली से लेकर, अयोध्या समेत कई शहरों में दशहरा की धूम, देखिए रावण दहन की Video
विजयदशमी के मौके पर देशभर में कई जगहों पर रावण दहन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, समेत अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई के साथ शहरों ओर ग्रामीण क्षेत्रों से तस्वीरें सामने आईं।
दशहरा पर्व पूरे भारत में मनाया जाता है। इसे कहीं विजयादशमी तो कहीं आयुध पूजा के नाम से जाना जाता है। विजय दशमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो दिवाली से पहले आता है। इस खास अवसर पर सनातन धर्म के लोग मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा करते हैं। फिर शुभ मुहूर्त में रावण के पुतले को जलाते हैं। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।

#WATCH | Jammu and Kashmir: Ravan Dahan being performed in Jammu, as part of #DussehraCelebration pic.twitter.com/9fcOkz7eoQ
— ANI (@ANI) October 12, 2024
#WATCH | Srinagar, J&K: National Conference President Farooq Abdullah attends #Dussehracelebrations at Srinagar's SK Stadium pic.twitter.com/tlDDni0dIW
— ANI (@ANI) October 12, 2024
दिल्ली में रावण पुतला दहन
दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दशहरा उत्सव के हिस्से के रूप में माधव दास पार्क, लाल किले में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए।
चंडीगढ़ में पुतला दहन
श्रीनगर में रावण दहन
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के एसके स्टेडियम में 'रावण दहन' की अद्भुद तस्वीरें सामने आई हैं।
विजयादशमी के साथ ही शारदीय नवरात्रि का त्योहार समाप्त हो जाता है। आज, 12 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जा रही है। देशभर में इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। दशहरा के दिन ही हमारे प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया था। ये दिन बुराई, अधर्म, अहंकार और असत्य पर सत्य, सच्चाई और अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरा के दिन एक तरफ जहां जगह-जगह मेले लगे होते हैं ।
इस मौके लोग अपने घर को सजाते हैं। इतना ही नहीं, इस खास दिन पर सुबह से ही एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजने की शुरुआत भी हो जाती है। ऐसे में व्हाट्सअप और फेसबुक पर भी स्टेटस लगाए जाते हैं। आज हम आपके स्टेटस के लिए कुछ चुनिंदा दशहरा स्पेशल मैसेज, कोट्स, शायरी, शुभकामना संदेश, बधाई संदेश और फोटोज लेकर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications