Durg-Puri Express: ओडिशा में दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Durg-Puri Express: ओडिशा में 8 जून को पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस के एसी कोच के ब्रेक पैड में आग लग गई थी। घटना नुआपाड़ा जिले में खरियार रोड स्टेशन के पास हुई।

Odisha Durg-Puri Express News: ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में गुरुवार (08 जून) को दुर्ग पुरी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मामूली आग लगी थी। घटना से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना से किसी को चोट नहीं लगी है या कोई भी हताहत नहीं हुआ है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कहा, "ब्रेक पैड में घर्षण और ब्रेक के अधूरे रिलीज के कारण आग लगी थी। आग ब्रेक पैड तक ही सीमित थी और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।"
आग लगने के बाद ट्रेन के डिब्बे में धुआं भर गया था। धुएं का पता चलने पर कई यात्री ट्रेन से बाहर निकल आए, जिससे कई लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि फिर आग को बुझाया गया और जो दिक्कत हो रही थी, उसे फौरन ठीक भी कर लिया गया।
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कहा, दुर्ग पुरी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 18426, खरियार रोड स्टेशन पर 22.07 बजे (रात 10:07 बजे) प्रवेश करता है। ट्रेन के B3 कोच में एसीपी (अलार्म चेन पुलिंग) के बाद ब्रेक नहीं लगे। घर्षण के कारण और ब्रेक के अधूरे रिलीज की वजह से ब्रेक पैड में आग लग गई। हालांकि कोच के अंदर आग नहीं लगी थी। केवल ब्रेक पैड पर आग लगी थी। कोई और नुकसान नहीं हुआ है। समस्या को ठीक किया गया और ट्रेन 23.00 बजे (रात 11:00 बजे) रवाना किया गया।
यह घटना ओडिशा के बालासोर रेल हादसे के बाद हुई है। जिसमें 288 लोग मारे गए थे और 1,100 से अधिक लोग घायल हुए थे।दुर्घटना में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी में टक्कर हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications