दुबई एयरपोर्ट पर भारतीय महिला ने दिया बच्चे को जन्म, महिला अधिकारी ने बचाई मां-बच्चे की जान
नई दिल्ली। दुबई एयरपोर्ट पर एक भारतीय महिला ने महिला पुलिस अधिकारी की मदद से बच्चे को जन्म दिया। महिला अधिकारी उस वक्त अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी, तभी उन्होंने एयर पोर्ट पर गर्भवती महिला को परेशान देखा। महिला को एयरपोर्ट पहुंचने पर ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद एक महिला अधिकारी की मदद से बच्चे का जन्म हुआ।

मां और बच्चा पूरी तरह ठीक है। महिला ने छठे महिने में बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी वजह से वो बेहद कमजोर था। बच्चे को सांस देने में तकलीफ हो रही थी। अस्पताल ने बच्चे को कुछ दिन निगरानी में रखा है। वहीं महिला पुलिस अधिकारी के सराहनीय काम के लिए उसे सम्मानित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications