DU Syllabus: दिल्ली यूनिवर्सिटी के सिलेबस में पहली बार शामिल वीडी सावरकर, गांधी से पहले पढ़ाए जाएंगे
DU Syllabus: दिल्ली यूनिवर्सिटी के सिलेबस में पहली बार वीडी सावरकर को जगह दी गई है। उन्हें बीए के पांचवे सेमेस्टर में पढ़ाया जाएगा, जबकि महात्मा गांधी को सातवेें सेमेस्टर में पढ़ाया जाएगा।

DU Syllabus: दिल्ली विश्वविद्यालय के सिलेबस में बदलाव किया गया है। बीए पॉलिटिकल साइंस के सिलेबस में एकेडमिक काउंसिल ने शुक्रवार को बदलाव किया है। अब हिंदुत्व विचारधारा वाले वीडी सावरकर को पांचवे सेमेस्टर में पढ़ाया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि पहली बार वीर सावरकर को सिलेबस में शामिल किया गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय की अकेडमिक काउंसिल के सदस्य आलोक रंजन ने कहा कि कि इससे पहले सावरकर सिलेबस का हिस्सा नहीं थे, जबकि गांधी जी को पांचवे सेमेस्टर में पढ़ाया जाता था।
लेकिन अब सावरकर को पांचवे सेमेस्टर में शामिल किया गया है, अंबेडकर को छठे सेमेस्टर में और गांधी को सातवे सेमेस्टर में शामिल किया गया है। हमे सावरकर को पढ़ाए जाने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें गांधी से पहले नहीं पढ़ाया जाना चाहिए।
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के नए सिलेबस में से सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा लिखने वाले पाकिस्तान के कवि मोहम्मद इकबाल को हटा दिया गया है। जिसपर कुछ एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों ने असहमति जताई है।
काउंसिल के एक सदस्य ने कहा कि इकबाल को हटाने का फैसला सर्वसम्मति से नहीं लिया गया है, कई लोगों ने इसपर आपत्ति जाहिर की। लेकिन जो तर्क दिए गए उसके पक्ष में अधिक से अधिक लोग शामिल थे।
काउंसिल के सदस्य ने कहा कि इकबाल ने मुस्लिम लीग और पाकिस्तान के समर्थन में कई गीत लिखे। इकबाल ही पहले कवि थे जिन्होंने भारत के बंटवारे की मांग उठाई और पाकिस्तान की स्थापनी की मांग की। ऐसे लोगों को पढ़ाने की बजाए हमे देश के हीरो के बारे में पढ़ना चाहिए।
बता दें कि मोहम्मद इकबाल के राजनीतिक विचार को छठे चैप्टर में इंडियन पॉलिटिकल थॉट-2 में पढ़ाया जाता था। बीए के कोर्स में डॉक्टर अंबेडकर, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, के विचारों को पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही सावित्रीबाई फुले को भी सिलेबस में शामिल करने पर विचार करने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications